{"_id":"66a5f789ad38b14da50fb1e8","slug":"three-human-skeletons-found-in-mau-police-engaged-in-investigation-forensic-team-report-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी के इस जिले में मिले तीन नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस; फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट से पता चलेगा सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी के इस जिले में मिले तीन नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस; फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट से पता चलेगा सच
Sun, 28 Jul 2024 01:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:17 PM IST
सार
Mau News: मऊ जिले के ताजोपुरी पोखरी के पास नर कंकाल मिला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर कंकाल को कब्जे में ले लिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सच का पता चलेगा।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के परदहा के पास ताजोपुर स्थित पोखरी के पास रविवार को तीन नर कंकाल जमीन की सतह पर दबे हुए मिले। सूचना मिलने पर नगर क्षेत्राधिकारी, कोतवाल भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुटे रहे।
विज्ञापन
गांव स्थित पोखरी के पास पिछले दो दिनों से नर कंकाल देखने के बाद अनेक तरह की चर्चाएं हो रही थी।
शनिवार की देर शाम को नर कंकाल का कुछ हिस्सा देखने के बाद लोगों ने यहां खोदाई कर जांच की मांग की। रविवार की सुबह को नगर क्षेत्राधिकार अंजनी कुमार पांडेय, शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस और फोरेंसिक टीम के मौके पर पहुंचने के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि पोखरी में पहले पानी भरा हुआ था। अब पानी कम होने के बाद नर कंकाल मिट्टी से ऊपर आ गए हैं उसे देखने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस बाबत नगर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच हो रही है, प्रथम दृष्टया नर कंकाल पुराने दिख रहे हैं। नर कंकाल की हड्डी टूटी हुई है। बताया कि लोगों से पूछताछ के बाद मिले अवशेष को जांच के लिए भेजा जाएगा।