फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three express trains passing through Prayagraj canceled

Mau News: प्रयागराज से गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त

Fri, 31 Jan 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three express trains passing through Prayagraj canceled
मऊ। महाकुंभ हादसे के बाद भीड़ को कम करने के लिए मऊ से प्रयागराज होकर गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को बृहस्पतिवार को निरस्त कर दिया गया। वहीं कई ट्रेनें 5 से 10 घंटे लेट पहुंचीं। अचानक ट्रेन निरस्त होने से दिल्ली और कानपुर तक जाने वाले यात्रियों को घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से शाम तक लोग ट्रेन का इंतजार करते रहे। कानपुर से प्रयागराज और वाराणसी होकर मऊ से गोरखपुर जाने वाली और गोरखपुर से चलने वाली चौरा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को नहीं चलाई गई। बिहार के सीतामढ़ी से मऊ, वाराणसी और प्रयागराज होकर गुजरने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दी गई। जिससे चलते कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद और दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

वहीं प्रयागराज में भीड़ के चलते मुंबई से चलने वाली काशी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 3:45 घंटे और दिल्ली से चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 8:05 बजे से 10:20 घंटे लेट शाम को 6:45 बजे मऊ जंक्शन पर पहुंची। वहीं गोरखपुर से चलकर मऊ, प्रयागराज होते हुए मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस निर्धारित समय सुबह 8:35 बजे से 6:23 घंटे लेट दोपहर में 2:58 बजे मऊ जंक्शन पर पहुंची। मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस निर्धारित समय 9:10 बजे से चार घंटे लेट दोपहर में 1:06 बजे मऊ जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed