फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousands of people witnessed the 500-year-old historic Bharat Milap in Mau.

Mau News: मऊ में 500 साल पुराना ऐतिहासिक भरत मिलाप के हजारों लोग बने गवाह

Mon, 06 Oct 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people witnessed the 500-year-old historic Bharat Milap in Mau.
नगर के शाही कटरा मैदान में भरत मिलाप देखने पहुंची महिलाएं और युवतियां। संवाद
मऊ। नगर के शाही कटरा मैदान में ऐतिहासिक भरत मिलाप कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु प्रसंग देखकर भाव विभोर हो गए। पूरा क्षेत्र श्री राम और हर हर महादेव के जयकारों के बीच गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर के शाही कटरा मैदान में आयोजित भरत मिलाप की परंपरा 500 वर्ष पुरानी है। शुरुआत मुगल शासिका जहांआरा के शासनकाल में हुई थी। आयोजन की विशेषता है कि शाही मस्जिद में अजान के बीच मुसलमान जब नमाज अदा करते हैं, ठीक उसी समय श्रीराम का पुष्पक विमान भी पहुंचता है। श्रद्धालु हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हैं। इस दौरान मस्जिद की गेट से विमान को स्पर्श कराया जाता है। जो सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। हालांकि मस्जिद की गेट से पुष्पक विमान को स्पर्श कराने से पहले सुरक्षा बल सामने आ गए। भरत मिलाप के दौरान जब चारों भाइयों का मिलन हुआ तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस दौरान कई महिलाओं के आंखों से आंसू निकल पड़े। वहीं राम-लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न के गले मिलते ही लोगों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। समिति के भरतलाल राही और संजय वर्मा के साथ एडीएम सत्यप्रिय सिंह, एएसपी अनूप कुमार, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय, शहर कोतवाल अनिल सिंह ने चारो भाईयों, माता जानकी और हनुमान जी की आरती उतारी। संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पालिका से डीएम प्रवीण मिश्र और एसपी इलामारन जी पैनी नजर बनाए हुए थे।

नगर के शाही कटरा मैदान में भरत मिलाप देखने पहुंची महिलाएं और युवतियां। संवाद

नगर के शाही कटरा मैदान में भरत मिलाप देखने पहुंची महिलाएं और युवतियां। संवाद

नगर के शाही कटरा मैदान में भरत मिलाप देखने पहुंची महिलाएं और युवतियां। संवाद

नगर के शाही कटरा मैदान में भरत मिलाप देखने पहुंची महिलाएं और युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed