फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousands of arms raised by the good

करोबार की सलामती को उठे हजारों हाथ

Thu, 20 Jul 2017 01:00 AM IST
mau news
mau news Updated Thu, 20 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thousands of arms raised by the good
दुआख्वानी के दौरान मौजूद बुनकर।
मुहम्मदाबाद गोहना। साडी़ कारोबार की सलामती के लिए बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत की बडी़ मस्जिद में जुटे सैकड़ों बुनकरों ने दुआख्वानी की। इस दौरान मौजूद लोगो ने अपने कारोबार की सलामती और मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। लोगों का कहना है कि जीएसटी लागू होने के कारण साडी़ कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा है। बुनकरों के घर पर फांकाकशी के हालात हैं। ऐसे में अब एक मात्र अल्लाह का ही भरोसा है।       
विज्ञापन

वलीदपुर नगर पंचायत की बडी़ मस्जिद में बुधवार को जुटे सैकड़ों बुनकरों ने जीएसटी के चलते मंदी की मार झेल रहे साडी़ कारोबार को पटरी पर लाने को लेकर दुआख्वानी की। मौजूद कौम के रहनुमाओं ने जीएसटी को समाप्त करने के लिए सरकार और हुक्मरानों से अपील किया। मौलाना गुलाम मुहम्मद, मौलाना अब्दुल बासित, मौलाना अनीसुरहमान, हाजी औजाल, मौलाना तफजुल्जमिल, हाजी जहीर, हाफिज उस्मानी, हाजी हासिम आदि ने कहा कि बुनकरों के सामने रोजी रोटी का सवाल पैदा हुआ है। कहा कि अनपढ़ गंवार और  दिन रात मेहनत कर किसी प्रकार अपना पेट पालने वाला बुनकर समाज को जीएसटी की कोई समझ नहीं है। मौलाना उलेमाओं ने कहा कि विगत कई दिनों की बंदी के चलते अधिकांश बुनकरों के घरों में चूल्हा जलना भी कायम नहीं रह गया है। लोगो ने केन्द्र सरकार से साडी़ पर लगाया गया जीएसटी वापस लेने की मांग करते हुए हुकूमत की सद्ुबुद्धि और अपने करोबार की तरक्की के लिए दुआख्वानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed