फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousands of acres of crop wasted due to havoc of Ghaghra

घाघरा के कहर से बर्बाद हुई हजारों एकड़ फसल

Fri, 14 Aug 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Thousands of acres of crop wasted due to havoc of Ghaghra
दुबारी (मऊ)। घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ने का क्रम जारी रहने से मधुबन क्षेत्र के देवारा इलाके के लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता सताने लगी है। नदी वर्ष 1998 के इतिहास को दोहराने को बेताब नजर आ रही है। नदी खतरा निशान के करीब पहुंचने के चलते देवारा क्षेत्र के 20 गांव टापू की शक्ल में तब्दील हो गए हैं। 24 घंटे मेें नदी के जलस्तर में 30 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। हजारों एकड़ जलमग्न फसलों के नष्ट होने से पशुुुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की तरफ से किसानों की सुधि नहीं ली जा सकी है।
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर 30 सेमी की रफ्तार से बढ़ने से नदी खतरा निशान के करीब पहुंच गई है। नदी के उग्र रुख से तटवर्ती इलाके के लोगों की एक बार फिर बेघर होने की चिंता सताने लगी है।। परसिया जयराम गिरी हाहा नाला का रेगुलेटर नदी का जलस्तर शुक्रवार को 66.12 मीटर रहा। जबकि बृहस्पतिवार को 65.82 मीटर रहा। जबकि नदी का खतरा निशान 66.31 मीटर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 22 सेमी की रफ्तार से नदी का जलस्तर बढ़ रहा था। जबकि शुक्रवार को जलस्तर के बढ़ने की रफ्तार आठ सेमी बढ़कर 30 सेमी हो गई। एक बार फिर तटवर्ती इलाकों में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। नदी का पानी गांवों की तरफ फैलने लगा है। तेजी से नदी का जलस्तर के बढ़नेे से मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा इलाके के चक्की मूसाडोही, भगत का पुरा, विंदटोलिया, नई बस्ती, जरलहवा, बइरकंटा, विशुन का पुरा, पब्बर का पुरा, खैरा हरिलाल का पुरा, बिंदर का पुरा, बिशुन का पुरा, भगत का पुरा, धूस का पूरा, पब्बर का पुरा, चौहानपुर, बरोहा, कुंवरपुरवा,परसिया, गजियापुर मोलनापुर सहित 20से अधिक गांव टापू की शक्ल में तब्दील होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी वर्ष 1998 के इतिहास को दोहराने को बेताब नजर आ रही है। काफी समय से जलजमाव से हजारों एकड़ फसल नष्ट होने से पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की तरफ से किसानों को एक पाई की सहायता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed