{"_id":"5fca7f668ebc3ecf810ad705","slug":"those-with-income-of-lakhs-are-also-included-in-the-eligible-household-list-mau-news-vns5615649197","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की आय वाले भी हैं पात्र गृहस्थी सूची में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की आय वाले भी हैं पात्र गृहस्थी सूची में शामिल
विज्ञापन
मऊ। शासन की गाइड लाइन को दरकिनार करके लाखों की आय वाले भी पात्र गृहस्थी परिवार में शामिल हैं। ये परिवार शासन की योजना को धता बता कर गरीबों को मिलने वाले राशन ले रहे हैं। शासन ने साल 2016 में गाइड लाइन जारी कर दिया था कि दो लाख तक या उससे अधिक आय वाले पात्र गृहस्थी परिवारों को मिलने वाली सुविधा से वंचित रहेंगे। विभाग ने कई बार सत्यापन भी कराया लेकिन अभी भी हजारों परिवार इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे परिवारों की आय प्रमाणित करने का कोई ठोस आधार ही नहीं बन सका।
जनपद में नगर पालिका, अदरी, कोपागंज, घोसी, अमिला, दोहरीघाट मुहम्मदाबाद गोहना के नगरीय क्षेत्र में पात्र गृहस्थी कार्डो की संख्या 62049 है और लाभार्थियों की संख्या 288711 है जबकि अन्त्योदय कार्डधारकों की संख्या 7457 तथा लाभार्थियों की संख्या 24813 है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में परदहा, कोपागंज, रानीपुर, रतनपुरा, घोसी, फतेहपुर मंडाव, मुहम्मदाबाद गोहना और बड़राव सहित नौ ब्लाकों में पात्र गृहस्थी कार्डों की संख्या 2,58,346 है। जबकि लाथार्थियों की संख्या 11 लाख 54 हजार 769 है। जबकि अंत्योदय योजना के राशन कार्डों की संख्या 48734 है और लाथार्थियों की संख्या एक लाख 75 हजार एक सौ अरसठ है।
शासन की ओर से साल 2016 में गाइड लाइन जारी की गई कि जिस किसानों अथवा अन्य लोगों की सालाना आय दो लाख अथवा इससे अधिक है, उनका राशन कार्ड निरस्त करके योजना के लाभ से वंचित किया जाए। पूर्ति विभाग की ओर से कई बार सत्यापन कराने का उपक्रम किया गया। शिकायत पर कुछ परिवारों के राशन कार्ड निरस्त किये गये लेकिन अभी भी सैकड़ों अपात्र परिवार इस योजना का लाभ ले रहे हैं। क्योंकि ऐसे परिवारों की आय प्रमाणित कराने का कोई उपाय ही नहीं किया गया। जिससे अपात्रों को इस योजना का लाभ पाने से वंचित किया जा सके। इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु कुमार द्विवेदी का कहना था कि सत्यापन के दौरान अपात्र पाए जाने वाले लोगों के कार्ड निरस्त किए गए थे।