फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Those with annual income of one lakh are also included in the marriage grant scheme.

Mau News: सालाना एक लाख की वार्षिक आय वाले भी शादी अनुदान योजना में शामिल

Fri, 07 Jun 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Those with annual income of one lakh are also included in the marriage grant scheme.
मऊ। शादी अनुदान योजना के आवेदकों की सालाना आय का दायरा बढ़ा कर एक लाख रुपया कर दिया गया है। पहले यह शहरी क्षेत्र में 56,460 प्रतिवर्ष तो ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपया प्रति वर्ष निर्धारित थी। जिला पिछड़ा कल्याण विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रेस के माध्यम से यह जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से चलाई जाने वाली शादी अनुदान योजना के तहत आवेदक की आय का दायरा बढ़ाया गया है। राज्यपाल द्वारा संशोधन आदेश जारी किया गया है, इसके तहत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित शादी अनुदान योजना के लिए आवेदक की आय शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख रुपया प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ने यह भी बताया कि पिछड़ा वर्ग के तहत आने वाले पात्र व्यक्ति जिनकी आय एक लाख रुपया प्रति वर्ष है, तो वह व्यक्ति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित शादी अनुदान योजना का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed