{"_id":"694d7b60fea8c6752c0550fd","slug":"third-accused-carrying-a-reward-of-rs-50000-arrested-in-ayush-and-sameer-murder-case-mau-news-c-20-1-vns1023-1233443-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आयुष, समीर हत्याकांड में 50 हजार इनामी तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आयुष, समीर हत्याकांड में 50 हजार इनामी तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया जिला निवासी आयुष और समीर हत्याकांड में शामिल 50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी गौरव को पुलिस ने बृहस्पतिवार को नरही बांध के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी अपने दो अन्य साथी अफीक की तरह पुलिस से बचने के लिए कोर्ट में सरेंडर करने के फिराक में था।
इस पर मऊ और बलिया जिले में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि आयुष यादव और समीर की हत्याकांड में आरोपी रॉबिन सिंह और अफीक के साथ गौरव पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
रॉबिन सिंह ने बीते 20 दिसंबर की देर शाम शहर कोतवाली में सरेंडर किया था। दूसरा अफीक 22 दिसम्बर को सिविल कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश की था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
वहीं तीसरे मुख्य आरोपी गौरव की तलाश को लेकर दस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि गौरव कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश में है। सूचना पर नरही बांध के पास से गौरव यादव निवासी सिउरी थाना भीमपुरा जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया।
बताया कि अभियुक्त के कब्जे से पूछताछ किये जाने के आधार पर मिली जानकारी पर मयारी गांव से पिस्टल और कारतूस बरामद हुई।