फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves were stealing goats, hit a knife on interrupting, one was caught by villagers

बकरी चुरा रहे थे चोर, टोकने पर मारा चाकू, एक को ग्रामीणों ने दबोचा

Thu, 14 Jul 2022 08:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves were stealing goats, hit a knife on interrupting, one was caught by villagers
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भांवरकोल गांव में बुधवार की देर रात बाइक सवार दो चोरों ने एक ग्रामीण की बकरी चुराने का प्रयास किया। इस दौरान बकरी के चिल्लाने पर एक युवक जाग उठा। उसने विरोध जताया तो चोरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस बीच अन्य ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक चोर को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद बिजली के खंभे में बांधकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस चोर को थाने लाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात 11.30 बजे एक पल्सर बाइक सवार दो युवक क्षेत्र के ग्राम सभा भांवरकोल गांव निवासी प्रभुराम के घर के बाहर बंधी बकरी को खोल कर ले जा रहे थे। बकरी की आवाज सुन बगल में सो रहा प्रभुनाथ का बड़ा लड़का राजेश जग गया और इसका विरोध करने लगा। इस पर चोरों ने उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजेश की चीख सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो एक चोर अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गया जबकि एक चोर को ग्रामीण पकड़ कर बिजली के खंभे से बांध कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को अस्पताल भेजवाते हुए चोर को हिरासत में ले लिया। राजेश की तहरीर पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दूसरे चोर की धरपकड़ में जुट गई है। पकड़ा गया चोर कासिम पुत्र नसीरुद्दीन मानिकपुर असना घोसी का बताया जा रहा है। एसओ कोपागंज अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल युवक की तहरीर पर दोनों चोर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए चोर का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed