Mau News: चोरों ने जज के घर को बनाया निशाना, 12 लाख रुपये के सोने- चांदी के आभूषण उड़ाए
Mau News: मऊ जिले में दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही गांव में चोरों ने जज के घर को ही निशाना बना लिया। घर से 12 लाख रुपये के सोने- चांदी के आभूषण उड़ाए। तीन दिन में दूसरी बड़ी चोरी की घटना हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही गांव में सोमवार की रात चोरों ने जज बृजेश राय के घर को निशाना बनाया। बांस और साड़ी की सीढ़ी बनाकर पिछले हिस्से से चढ़े और 12 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण लेकर भाग गए। अगली सुबह सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच की।
सियरही गांव के बर्जला पुरवा निवासी छत्तीसगढ़ प्रांत में एडीजे के पद पर तैनात बृजेश राय के पिता डॉ. इंद्रदेव राय और चाचा कपिलदेव राय अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को कपिलदेव राय अपनी पत्नी को लेकर लखनऊ दवा लेने गए थे। घर पर डॉ. इंद्रदेव राय और उनकी पत्नी घर पर थीं। सोमवार की रात चोरों ने बांस और साड़ी की सीढ़ी बनाई और मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गए। खिड़की का ग्रिल काटकर कमरे में प्रवेश किए। अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण लेकर भाग गए, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये थी।
मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जज बृजेश राय के चाचा सेवानिवृत्त अभियोजन अधिकारी कपिलदेव राय ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कपिलदेव राय ने बताया कि घर के सामने वाले हिस्से में सीसीटीवी कैमरा लगा है। चोर यदि सामने से आते तो पहचान हो पाती।
इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: मुहल्ला देवकी बल्लभ दास की संपत्ति पाने के लिए उमर ने की जालसाजी, मदद करने वाले वकील की तलाश
एक ही गांव तीसरे दिन बड़ी चोरी, तरीका वही
तीन दिन के अंदर सियरही गांव में चोरों ने दूसरी चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दोनों घरों में चोरी का तरीका एक ही जैसा है। चोर घर के पिछले हिस्से से चढ़े और खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किए। बीते एक अगस्त की रात सियरही गांव के पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय की दो मंजिला मकान में घुसकर 12 कीमती साड़ी और चार जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर लिए थे। गनीमत रहा कि सभी आभूषण बैंक के लॉकर में जमा किए थे। उनके घरमें चोरी के बाद चोरों ने सियरही कंपोजिट विद्यालय में भी चोरी का प्रयास किया था। लेकिन कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वहां से भाग गए थे।
क्या बोली पुलिस
घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच किया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। एसओजी की टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक, दोहरीघाट