फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   thieves set fire to beer shop after robbing Mau

फिल्मी स्टाइल में चोरी: दुकान में घुसकर पी शराब, कैश बॉक्स से नकदी लिया फिर लगा दी आग; 10 लाख का नुकसान

Tue, 03 Dec 2024 03:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 03 Dec 2024 03:24 PM IST
सार

मऊ में चोरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि आधी रात में बीयर की दुकान में घुसकर शराब पी फिर बगल के दुकान में सेंध लगाकर घुस गए। इसके बाद वहां कैश बॉक्स में रखे नकदी निकाला और इसके बाद दुकान में आग लगा दी।  

विज्ञापन
thieves set fire to beer shop after robbing Mau
आग में जलकर राख हुआ दुकान का सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बेलौली रामपुर बाजार में अज्ञात चोरों ने मधुबन बेल्थरा मार्ग पर स्थित एक बीयर की दुकान में घुसकर बीयर पीने के साथ ही पेटी में रखा बीयर उठा ले गए। पास में स्थित एक शराब की दुकान में सेंध लगाकर कैश बाक्स में रखा नकदी उठा ले गए। हद तो तब हो गई जब बाहर निकलने के बाद चोरों ने दुकान में आग लगा दी। दुकानदार ने बताया कि चोरी के साथ आग लगने से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित के तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


यह है मामला
थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित बीयर की दुकान में चोर ऊपर रखे टीनशेड को तोड़कर घुसे। दुकान में रखी गई करीब छह हजार की बीयर पीने के साथ ही पेटी में रखा बीयर उठा ले गए। वहीं चोरों ने बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान में सेंध लगाकर घुसकर कैश बाक्स में रखा करीब 56 हजार नकदी लेकर बाहर निकले और दुकान में आग लगा दिया। 

विज्ञापन

आधे घंटे में आग पर पाया काबू

घटना के बाद भोर में जानकारी होने पर आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फारेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया। बीयर की दुकान के मालिक अनुपमा और अंग्रेजी शराब के दुकानदार राम शंकर यादव ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। शराब के दुकानदार राम शंकर ने बताया कि नकदी चोरी के साथ दुकान में आग लगने से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
 
क्या बोली पुलिस
दो दुकानों में चोरी और आग लगने की घटना के बाद मौके पर जाकर देखा गया है। नुकसान का अवलोकन करने के साथ आस- पास लगे सीसीटीवी को खंगाला जाएगा। दोनों दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
-अभय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed