{"_id":"6a9870da08a45c9ff20afef4","slug":"class-5-student-goes-missing-from-madrasa-fir-registered-against-teacher-mau-news-c-295-1-mau1001-151349-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मदरसे से पांचवीं का छात्र गायब, शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मदरसे से पांचवीं का छात्र गायब, शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के नगर बाजार स्थित एक मदरसे से कक्षा पांच का एक छात्र रविवार शाम से गायब है। आरोप है कि मदरसे के अध्यापक द्वारा पीटे जाने और धमकाने से आहत होकर छात्र कहीं चला गया। छात्र के पिता की शिकायत पर मंगलवार शाम अध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के खिरिडीहा गांव निवासी मुस्तकीम ने बताया कि उनका बेटा साबिर अली नगर बाजार स्थित दारुल उलुका कदरिया मदरसे में पढ़ता है। साबिर पिछले चार माह से इस मदरसे में पढ़ाई कर रहा था।
मुस्तकीम के अनुसार, रविवार शाम पांच बजे मदरसे के शिक्षक अब्दुल सलाम अख्तर ने उनके बेटे को बुरी तरह मारा-पीटा। शिक्षक ने उसे धमकाया भी था। इस घटना से डरा-सहमा साबिर अली कहीं गायब हो गया है। वह अब तक अपने घर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
मुस्तकीम को सोमवार रात आठ बजे विद्यालय के किसी व्यक्ति से बेटे के गायब होने की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत अपने स्तर पर बेटे की खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी साबिर अली का कोई पता नहीं चला। पिता ने आशंका जताई है कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले में गहन पूछताछ चल रही है।