फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   thieves looted goods worth many lakhs from Bhojpuri singer house in mau

Mau: भोजपुरी गायक के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान , गहरी नींद में सोते रहे परिजन

Mon, 24 Apr 2023 01:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Apr 2023 01:47 PM IST
सार

मऊ जिले के मुंगेसर गांव निवासी भोजपुरी गायक के घर रविवार रात चोरों ने धावा बोला। 70 हजार की नकदी सहित लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना के समय परिजन गहरी नींद में सोए रहे। उन्हें भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
thieves looted goods worth many lakhs from Bhojpuri singer house in mau
भोजपुरी गायक के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मुंगेसर गांव निवासी भोजपुरी गायक के घर रविवार रात चोरों ने धावा बोला। 70 हजार की नकदी सहित लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना के समय परिजन गहरी नींद में सोए रहे। उन्हें भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह नींद खुली तो घटना की जानकारी लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मुंगेसर निवासी गोपाल यादव पुत्र कन्हैया भोजपुरी लोक गीत गायक के साथ वाराणसी स्थित लोकगीत संस्था काशी ग्रुप से जुड़े हैं। मुकदमे के अनुसार गोपाल ने बताया कि उनकी अगले माह मई में तो उनकी बहन की जून माह में शादी है। इसको लेकर गहने और अन्य सामान की खरीददारी परिजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया कि रविवार की देर शाम उसके परिजन भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात चोर छत के रास्ते से घर में घुसकर एक कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखा 70 हजार रुपये की नकदी के साथ सोने की अंगूठी, सोने की चेन, सोने की ब्रेसलेट सहित करीब तीन लाख मूल्य का आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; सपा विधायक लकी यादव पर दो जेई और ठेकेदार को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस से झड़प का वीडियो वायरल

सोमवार सुबह परिवार के सदस्यों ने बंद कमरे का ताला टूटा मिला। चोरी की सूचना मिलने पर घोसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के संबंध में घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed