फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Samajwadi party MLA lucky yadav accused of taking two JE and contractor hostage

Jaunpur: सपा विधायक लकी यादव पर दो जेई और ठेकेदार को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस से झड़प का वीडियो वायरल

Mon, 24 Apr 2023 02:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Apr 2023 02:00 PM IST
सार

जौनपुर जिले के मल्हनी सीट से सपा विधायक लकी यादव व उनके समर्थकों पर दो जेई और एक ठेकेदार को बंधक बनाने का आरोप है। विधायक समर्थकों से पुलिस की तीखी झड़प व धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन
Samajwadi party MLA lucky yadav accused of taking two JE and contractor hostage
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के मल्हनी सीट से सपा विधायक लकी यादव व उनके समर्थकों पर दो जेई और एक ठेकेदार को बंधक बनाने का आरोप है। रविवार देर रात जौनपुर स्थित विधायक के आवास से प्रशासन के अधिकारी व पुलिस ने सभी को मुक्त कराया। इस दौरान विधायक समर्थकों से पुलिस की तीखी झड़प व धक्का-मुक्की भी हुई। देर रात घटी घटना का वीडियो वायरल है। 

विज्ञापन


ओलंदगंज से टीडी कॉलेज रोड पर कुछ माह पहले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। अतिक्रमण हटाने के बाद मौजूदा समय में सड़क किनारे नाली निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण कार्य को देखने के लिए रविवार रात पीडब्ल्यूडी के दो जेई और एक ठेकेदार रोड पर घूम रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे तीनों सपा विधायक लकी यादव के घर के निचले हिस्से में पार्किंग में घुस गए। विधायक ने सीसीटीवी में देखा तो अपने समर्थकों से उनको अंदर बुलवाया। आरोप है कि जब तीनों अंदर गए तो विधायक ने बैठा लिया। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें: सात वर्षीय बालिका का नग्न अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका, नहीं हो सकी शिनाख्त

Trending Videos

जेई और ठेकेदार को छोड़ने से विधायक ने किया इंकार

आनन-फानन सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ विधायक के आवास पर पहुंच गए। तीनों को छोड़ने की बात कही तो विधायक लकी यादव ने इंकार कर दिया। ऐसे में पुलिस समर्थकों के बीच से उनको वहां से ले गई। इस दौरान जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस के अनुसार, विधायक द्वारा दो जेई और ठेकेदार को बंधक बनाया गया था। जब पुलिस ने उनसे छोड़ने के लिए कहा तो वह नहीं माने। बाद में विधायक के समर्थक झड़प भी करने लगे।

विधायक पर पुलिस से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि विधायक आवास पर दो जेई व एक ठेकेदार को बंधक बनाया गया था। बलपूर्वक प्रयोग करके उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

विधायक बोले- मेरे साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार

Samajwadi party MLA lucky yadav accused of taking two JE and contractor hostage
सपा विधायक लकी यादव। - फोटो : अमर उजाला।

मल्हनी से सपा के विधायक लकी यादव ने कहा कि मैं अपने घर में था। रात में चार लोग घर के अंदर घुस रहे थे। उसी समय मैंने अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि पता करें कि वह कौन लोग हैं। जब वे लोग पता करने गए तो उसमें से एक व्यक्ति फरार हो गया, तीन को दौड़ाकर पकड़ा गया। पकड़ने के बाद मैने खुद रात 11.05 बजे एसपी जौनपुर को घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद भी  पुलिस नहीं आई तो मैंने सीओ सिटी को फोन किया। उन्होंने थोड़ी ही देर में पुलिस के पहुंचने की बात कही।

जब पुलिस घर पहुंची तो एक व्यक्ति ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपशब्द कहा। इसके बाद पुलिस ने भी मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। मेरा कॉलर पकड़कर खींचा। वायरल वीडियो में यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। बंधक बनाने के आरोप गलत हैं। यदि मैं किसी को बंधक बनाता तो खुद एसपी को फोन क्यों करता। इस मामले को मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी बताऊंगा और विधानसभा में भी उठाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed