फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves burnt lakhs of jewelery from Durga temple

दुर्गा मंदिर से चोरों ने उड़ाया लाखों के आभूषण

Fri, 21 May 2021 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Thieves burnt lakhs of jewelery from Durga temple
कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने लाखों रुपये की सोने-चांदी के आभूषण की चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को मंदिर में पूजा अर्चना करने गए ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ग्रामीणों से मिली तहरीर पर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना में बीचोबीच दुर्गा मंदिर बना है। इस मंदिर में मां दुर्गा के प्रतिमा पर सोने का हार, नथ, मांगटीका जैसे कीमती आभूषणों से सुज्जित रहती थी। बृहस्पतिवार की देर शाम पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के पट बंद हो गए थे। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण पूजा अर्चना करने पहुंचे तो पाया पट खुला पड़ा है। वहीं प्रतिमा पर सजाए गए करीब एक लाख रुपये मूल्य का जेवरात गायब है। मंदिर में चोरी की सूचना मिलने पर कुछ ही देर में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं चोरी की सूचना मिलने पर कोपागंज पुलिस भी घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के साथ घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार करने के लिए कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed