फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves broke the locks of two houses and stole 1.25 lakh riyals and jewellery worth 12 lakhs

Mau News: चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर सवा लाख के रियाल और 12 लाख के आभूषण चुराए

Fri, 15 Nov 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of two houses and stole 1.25 lakh riyals and jewellery worth 12 lakhs
कलेक्टर साहब की बाग में चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर सवा लाख नकदी और 12 लाख के आभूषण चुराए लिए। दोनों परिवारों के सदस्य शादी में शामिल होने गए थे। वापस आने के बाद चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की किया। पीड़ित परिवारों ने चोरी की तहरीर दिया है।
विज्ञापन

चोरी की पहली घटना मंगलवार की रात की है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जोगरी गांव निवासी हसीब अहमद कुवैत में रहते हैं। अभी घर आए हैं। वह परिवार के सभी सदस्य शादी में गए थे। मंगलवार को आए तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था। घर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी। पीड़ित का कहना है कि लगभग सवा लाख रुपये के रियाल और आठ लाख का आभूषण चोरी हुए हैं। दूसरी घटना रानीपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव निवासी अब्दुल वाहिद बाग क्षेत्र में मकान बनवाकर रहते हैं। उनकी बहू रोजिना के मायके आजमगढ़ में आयोजित शादी में गए थे। मंगलवार की रात चोरों ने घर मुख्य दरवाजा का तोड़ दिया और अंदर घुसकर अलमारी और दीवान के अंदर रखा सामानों को खंगाल कर चार लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए। परिवार वालों को चोरी की जानकारी बुधवार को शाम 5 बजे शादी से वापस आने पर हुई। पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची फोरेंसिक और स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पेशेवर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
कस्बे में हुई दोनों चोरियों को पेशेवर चोरों ने अंजाम दिया है। चोरी के दौरान चोर हाथ में दस्ताने पहने हुए हैं। इतना ही नहीं चोर घर के बाहर लगे तालों को तोड़कर उसे भी उठा ले गए हैं ताकि किसी भी प्रकार का फिंगरप्रिंट न मिले। चोरों की हरकत का वीडियो हसीब के घर में लगे सीसी कैमरे में कैद है। सफेद पैंट शर्ट पहना चोर घर के बाहर हाथ में कोई असलहा या ताला तोड़ने वाला औजार लेकर घूमता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर की बाग में दो चोरियों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी टीम भी लगाई गई है। घटना की जांच की जा रही है। एक पीड़ित ने सवा लाख रुपये के रियाल और कुछ आभूषण चोरी होने का की तहरीर दी है। दूसरी घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। डॉ. अजयविक्रम सिंह, सीओ, मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed