फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves broke into private college and blew cash, broke CCTV

चोरों ने निजी कॉलेज में घुसकर नकदी उड़ाई, सीसीटीवी तोड़ा

Sat, 08 Oct 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into private college and blew cash, broke CCTV
घोसी कोतवाली के नदवासराय बाजार स्थित पूर्वांचल महिला महाविद्यालय में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : MAU
कॉलेज बंद होने के बाद सुरक्षा के लिए तैनात चौकीदार खाना खाने जैसे ही निकला। उसका फायदा उठाकर चोरों ने दो कमरे का दरवाजा तोड़कर करीब दो लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। इस बीच कमरे के बाहर लगा एक सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल महाविद्यालय में शुक्रवार की देर शाम की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के भीरा गांव निवासी शहजादे खान ने बताया कि उनका घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय चौकी से कुछ दूर स्थित पूर्वांचल महिला महाविद्यालय संचालित होता है। शुक्रवार की शाम कॉलेज बंद हो गया। जिसके बाद तैनात चौकीदार खाना खाने बाहर चला गया। इसी बीच कॉलेज में घुसे चोरों ने दो कमरों में बने कार्यालय का दरवाजा तोड़कर एक लाख 65 हजार रुपये की नकदी चोरी करने के साथ अपनी पहचान छुपाने के लिए कार्यालय के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

दस्तावेज में लगाया आग
बताया कि चोरों ने घटना अंजाम देने के बाद वहां मौजूद दस्तावेजों को आग लगा दिया। आग लगने से निकला धूआं देखकर ही कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी थी। पीड़ित ने घोसी कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे कैमरे में कैद हो गए चोर
कॉलेज प्रबंधक शहजादे खान ने बताया कि कॉलेज की सुरक्षा के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चोरों ने केवल कार्यालय के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त किया। लेकिन दूसरे कैमरे में दो संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं। बताया कि फीस से मिली रकम दो जगहों पर थी। इसमें एक लाख से अधिक आलमारी और बाकी पैसे दराज में रखे थे।
मामला संज्ञान में है, घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच भी की गई है। जल्द ही घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- राजेश यादव, कोतवाल, घोसी कोतवाली
पंचायत भवन का ताला तोड़कर कंप्यूटर चोरी
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के समाउद्दीनपुर ग्राम पंचायत के कम्पूटर कक्ष का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने कक्ष में रखा कंप्यूटर और सामान चुरा ले गए।

सुबह पंचायत भवन पहुंचने पर कंप्यूटर संचालक को जानकारी हुई तो उसने ग्राम प्रधान के साथ थाना पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम समाउद्दिन्पुर में प्राथमिक विद्यालय के एक स्थान पर ग्राम सभा द्वारा पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार की रात चोर विद्यालय की चहारदीवारी को फांद कर विद्यालय में स्थित कंप्यूटर कक्ष के कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखा कंप्यूटर, डीबीआर, माउस सहित उससे संबंधित सभी सामान उठा ले गए। गायब सामानों की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। घटना के संबंध में ग्रामप्रधान पति सामु यादव ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed