फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There will be a new OPD ward of PICU in the district hospital.

Mau News: जिला अस्पताल में पीआईसीयू का होगा नया ओपीडी वॉर्ड

Fri, 07 Jun 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
There will be a new OPD ward of PICU in the district hospital.
मऊ। जिला अस्पताल में अब पीआईसीयू का नया ओपीडी वॉर्ड होगा। अब तक ऐसे मरीजों को परामर्श के लिए पहले अस्पताल के भूतल पर ही पर्ची कटानी पड़ती थी। लेकिन नई पहल से अस्पताल आने वाले मरीजों को सहूलियत मिलेगी। अस्पताल में मरीजों की असुविधा को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है। अस्पताल के इस वॉर्ड में 10 बेड लगाए गए हैं। जबकि 10 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। इसमें 15 साल तक के बच्चों का उपचार किया जाता है। अस्पताल की स्थापना से लेकर अभी तक अस्पताल के मुख्य भवन से 100 मीटर की दूरी पर बने भवन में बच्चों का उपचार होता था। जगह की कमी से अभी तक ओपीडी से ही पर्ची कटती थी। बीते कई सालों से वॉर्ड के पास से बच्चों को परामर्श देने के लिए वहीं पर पर्ची काटने की मांग की गई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन से परिसर के पास ही खाली जगह पर निर्माण कराया गया है, वहीं पर पीआईसीयू वॉर्ड की नई ओपीडी बनेगी। अभी इस वॉर्ड में डॉ. संतोष यादव स्थाई चिकित्सक के रूप में सेवा दे रहे हैं, जबकि तीन संविदा चिकित्सक है, इसमें डॉ. सीएस साहनी, डॉ. मनोज गुप्ता और डॉ. विवेक सिंह शामिल है। साथ ही वॉर्ड में भर्ती बच्चों की देखरेख के लिए अन्य कर्मी भी लगाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शुरुआत में एक काउंटर बनाया गया है, आने वाले दिनों में आवश्यकता होने पर काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी0।
विज्ञापन

--------------------

कोट

पीआईसीयू वॉर्ड में उपचार के लिए बच्चों के तीमारदार को अब भटकना नहीं पड़ेगा। वॉर्ड के पास ही ओपीडी के लिए नया काउंटर बनाया गया है, वहीं से पर्ची लेने के बाद आसानी से परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन


-डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed