फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There were gaps in food distribution on women unite

अनाज वितरण में खामी पर महिलाएं हुईं एकजुट

Sun, 05 Jul 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 05 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
There were gaps in food distribution on women unite
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील और रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव के कोटेदार के खिलाफ रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कार्डधारकों ने कोटेदारों की शिकायत करते हुए कहा कि पिछले तीन महीने से एपीएल कार्डधारकों के लिए आया अतिरिक्त अनाज बाजार में बेच दिया है।
विज्ञापन



 इसके अतिरिक्त कोटेदार के विरुद्ध घटतौली, नियत दर से अधिक मूल्य लेने की शिकायतें भी कीं। ग्रामीणों की मांग थी कि किसी पर्यवेक्षक की उपस्थिति में अनाज का वितरण किया जाए। लेकिन नियत तिथि पर जब कोई पर्यवेक्षक गांव में नहीं पहुंचा तो कोर्डधारकों का गुस्सा फूट पड़ा आैर वे कोटेदार की दूकान के सामने  विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन



 इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार लखंद्र की शिकायत करते हुए कहा कि अनाज वितरण में अनियमितता की शिकायत प्रार्थना पत्र 30 जून को डीएम को देकर पर्यवेक्षक की उपस्थिति में ही अनाज वितरण कराने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 डीएम ने मुहम्मदाबाद गोहना के एसडीएम को इस प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पर्यवेक्षक की मौजूदगी में अनाज वितरण का निर्देश दिया था। कोटेदार ने शनिवार की शाम को ही कार्डधारकों को संदेश दे दिया कि रविवार को वितरण किया जाएगा।


रविवार को जब सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान पर वितरण कराने के लिए कोई पर्यवेक्षक नहीं आया तो ग्रामीण गुस्सा गए। काफी देर बाद खुरहट चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर विभागीय अधिकारियों तक उनकी शिकायतों को पहुंचाने का आशासन देकर उन्हें वहां से हटाया।


 विरोध प्रदर्शन करने वाले केवली, हरिलाल, प्रवेशराम, परमानंद, चमेली देवी, इस्तेयाक, सुरेश मौर्य, सुनील, सविता, शीला देवी, गुलाम आजाद सिद्दीकी, शंभू आदि रहे।



ग्रामीणों ने चेताया कि यदि सोमवार को भी बिना पर्यवेक्षक के खाद्यान्न वितरण का प्रयास किया गया तो वे सड़क जाम करेंगे।  इस बाबत एसडीएम आरडी पांडेय का कहना है कि नियत प्राधिकारी को भेजकर ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed