फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was silence on the streets, shops remained closed

सड़कों पर छाया सन्नाटा, दुकानें रहीं बंद

Sat, 24 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
There was silence on the streets, shops remained closed
दो दिवसीय लाकडाउन के दौरान शनिवार को नगर के मिर्जाहादीपुरा में बंद दुकानें,पसरा सन्नाटा। - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासनादेश पर लागू साप्ताहिक पूर्ण बंदी का जिले के लोगों ने साथ दिया जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। बंदी के चलते लोगों ने एक दिन पहले ही जरूरत के सामान की खरीदारी कर ली थी और सभी शनिवार को घरों में ही रहे। सभी दुकानें बंद रहीं जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़क पर आवश्यक सेवा में लगे लोग ही नजर आए। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाज और मरीजों को लेकर गुजरने वाली एंबुलेंस का हूटर सुनाई देता रहा।
विज्ञापन

साप्ताहिक पूर्ण बंदी के तहत शनिवार को सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा रहा। इस दौरान पुलिस वाले भी कदाचित सड़कों पर दिख रहे थे। दोपहर के समय रोडवेज पर बीस यात्री बस के इंतजार में खड़े थे। गुजरने वाली बसों में कोविड मानक के तहत यात्रियों के बैठाने की कवायद की जा रही थी। बस में क्षमता के अनुसार पचास फीसदी लोग ही सवार थे। शहर में जाने पर पूरी तरह से सन्नाटा दिखा। सदैव गुलजार रहने वाले आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, बाल निकेतन तिराहा, भीटी चौक, सदर चौक पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया था। आलम था, कि चाय पान तो छोड़िए सब्जी और किराने की दुकानें भी बंद थी। पूरे शहर का भ्रमण करने पर सिर्फ और सिर्फ मेडिकल हाल खुले थे। उसमें भी कई दुकानें बंद थी। दोपहर में एक बजे के करीब सदर अस्पताल पहुंचने पर वहां जांच कराने वालों की भीड़ नजर आई। यही हाल महिला अस्पताल पर दिखा, यहां तो समय से पहले एंटीजेन किट समाप्त होने के कारण जांच का कार्य बंद कर दिया गया। रेलवे स्टेशन पर भी सन्नाटा छाया था। यहां पर ट्रेन के आने का समय भी नहीं था। इसके चलते गाड़ी का इंतजार करने वाले नहीं दिखे। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि इस बार लोगों को घरों में कैद करने के लिए पुलिस वालों को कोई विशेष मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed