फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was a fight for playing DJ, case against nine on court orders

Mau News: डीजे बजाने के लिए हुई थी मारपीट, कोर्ट के आदेश पर नौ पर केस

Wed, 14 Aug 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
There was a fight for playing DJ, case against nine on court orders
कोपागंज। क्षेत्र के इंदारा गांव के बिजुलिया पुरवा में गत 26 अप्रैल को डीजे बजाने को लेकर मारपीट हो गई थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार की देर शाम नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इंदारा बिजुलिया निवासी शिवमुनी की शिकायत और दर्ज मुकदमे के अनुसार 26 अप्रैल को उसकी पुत्री की शादी थी। बरात में बज रहे डीजे पर लोग नाच गा रहे थे। इसी बीच गांव के ही मनोज, पप्पू, अजय, योगेश, बिजेंद्र, सोनू, रोहित, सुनील, अजित लाठी डंडे लेकर आए और बिना किसी कारण के वहां नाच रहे लोगों को मारने पीटने लगे। जिससे वहां भगदड़ मच गई। बीच बचाव करने आई धर्मावती, जयनारायण, छोटेलाल और चंदीप बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर आजमगढ़ स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed