फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There should not be many people on boats, otherwise action will be taken: DM

नावों पर ज्यादा लोग न हो सवार, वरना होगी कार्रवाई: डीएम

Sat, 28 Nov 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
There should not be many people on boats, otherwise action will be taken: DM
दोहरीघाट (मऊ)। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेला और स्नान को लेकर डीएम अमित सिंह बंसल ने शुक्रवार को रामघाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कस्बा में चौक से लेकर रामघाट तक अतिक्रमण को हटावाने का आदेश उपजिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

रामघाट का निरीक्षण करते हुए डीएम अमित सिंह बंसल ने कहा कि नावों की निगरानी होनी चाहिए। वही नावों पर सेहरा चढ़ाने को लेकर ज्यादा लोग सवार न होने का निर्देश दिया। इसके अलावा नदी में बैरीकेडिंग करने के साथ गौरीशंकर घाट तथा रामजानकी घाट पर चेतावनी बोर्ड लगाने को मेला प्रशासन को निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक साथ भीड़ एकत्र न हो इसका भी निर्देश दिया। वहीं रामघाट पर हो रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए उपजिलाधिकारी को आवश्यक कदम उठाने को कहा। चेताया कि अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाय नही तो कार्रवाई तय है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आशुतोष राय, ईओ ऋचा सिंह समेत नगर पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed