{"_id":"67b617f1d1db80263f0a97fa","slug":"there-should-be-no-negligence-in-up-board-examination-dm-mau-news-c-295-1-svns1028-124333-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा मेें न हो लापरवाही : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा मेें न हो लापरवाही : डीएम
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। बैठक में तीन सेक्टर और तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। अनुपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिलाधिकारी ने उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए कहा कि सौंपे गए कार्यों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें। शासनादेश और सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा पारदर्शी, शुचितापूर्ण, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण तरीकों से संपन्न कराई जाए।
किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग पर रोक लगाने के संबंध में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 लागू की गई है, जिसमें बकड़े प्रावधान किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति गलत गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने कहा कि कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की आवश्यकता होने पर तत्काल अवगत कराएं। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि समस्त परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, फर्नीचर, शौचालय, बिजली, पानी, साफ-सफाई, वाहन पार्किंग आदि की व्यवस्था परीक्षा की तिथि से पूर्व ठीक करा लिया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 135 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 135 केंद्र व्यवस्थापक एवं 135 वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है।
हाईस्कूल की परीक्षा में 39259, इंटर में 40463 सहित 79722 परीक्षार्थी शमिल होंगे। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।