{"_id":"666892b1dbd90fbca90e53aa","slug":"then-the-effect-of-strong-sunlight-and-heat-started-appearing-the-temperature-crossed-44-for-the-third-consecutive-day-mau-news-c-295-1-svns1028-113749-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फिर दिखने लगा तेज धूप और गर्मी का असर, लगातार तीसरे दिन पार 44 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फिर दिखने लगा तेज धूप और गर्मी का असर, लगातार तीसरे दिन पार 44 के पार
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तीखी धूप और बढ़ती गर्मी का असर फिर से दिखने लगा है। मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन जैसे-जैसे चढ़ता गया वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
नौतपा खत्म होने के बाद भी तीखी धूप और भीषण गर्मी का कहर जारी रहने से लोग परेशान हैं। पंखा, कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही हैं। वहीं शाम के समय भी गर्म हवा चलने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर के समय प्रमुख मार्गों तथा बाजारों में सन्नाटा रहा। तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल रहे।
तापमान पर नजर डाला जाए तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह गर्मी पड़ने और तापमान के बढ़ने की संभावना जताई है।