फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thefts of 20 lakh ornaments including 85 thousand rupees

85 हजार रुपयों सहित 20 लाख के गहनों की चोरी

Fri, 09 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Thefts of 20 lakh ornaments including 85 thousand rupees
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के अईलख गांव में एक व्यक्ति के मकाने के पिछवाड़े से अंदर घुसे चोरों ने 85 हजार नगदी सहित 20 लाख के गहने चुरा लिया। चोरोंने कमरों के अंदर सो रहे परिवार वालों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था। चोर भूतल के कमरों में रखे गए बक्से और सूटकेश पहली मंजिल पर उठा ले गए और वहां उनके ताले तोड़कर नगदी और गहने ले उड़े। रात लगभग डेढ़ बजे गृहस्वामी की नंदी खुली । वह अंदर से दरवाजा खोलकर बाहर निकलने की कोशिश करने लगा तो उसे पता चला कि दरवाजा तो बाहर से बंद है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामब्रत वर्मा कई सालों से दुबई में रहकर नौकरी करता है। लॉकडाउन के दौरान घर आया हुआ है। बृहस्पतिवार की रात में मकान के पिछले हिस्से चोर मकान के अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरों में सो रहे घर वालों को बाहर से सिटकिनी चढाकर बंद कर दिया । रामब्रत वर्मा की नींद लगभग 1:30 बजे खुली तो उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो पाया कि दरवाजा बाहर से बंद है। उसके शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए लेकिन सबके दरवाजे बाहर से बंद थे। शेेर सुनकर घर के बाहर सो रहे राम व्रत के पिता ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन

दरवाजा खुलने के बाद घर के सामानों की स्थिति देखकर सब हतप्रभ रह गए। चोर मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कमरे में रखे दो बक्से और तीन सूटकेस भूतल से प्रथम तल पर उठा ले गए थे। चोर बक्से में से करीब 20 लाख रुपए मूल्य के आभूषण एवं सूटकेस में रखे 85000 रुपये चुरा ले गए थे। चोरों ने बक्से एवं सूटकेस घर में ही छोड़ दिया था। राम व्रत वर्मा रात में 1:35 बजे 112 नंबर डायल कर पुलिस को चोरी की जानकारी दी। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची औरघटना के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में राम व्रत ने पुलिस को तहरीर दी है। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस बाबत एसओ डीके श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed