{"_id":"8d0f955647d99b6e4db4ac3cb4eb3d7b","slug":"theft-in-jewelery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन के मंदिर से उड़ाए आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन के मंदिर से उड़ाए आभूषण
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों को पुलिस का भी भय नहीं रहा। शनिवार की रात बेधड़क चोरों ने पुलिस लाइन में स्थित मंदिर में चोरी की। मां दुर्गा की और लक्ष्मी मां की प्रतिमा से शृंगार के सोने के आभूषण चुरा लिए। वहीं सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी में सपा के एमएलसी का घर खंगाला डाला।
शनिवार को पुलिस लाइन के आवासीय कालोनी में चोरों ने दुर्गा माता मंदिर व लक्ष्मी माता के मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से मां के शृंगार के सोने के आभूषण चुरा लिए। घटना की जानकारी मंदिर के पुजारी को रविवार की सुबह हुई।
पुलिस लाइन के भीतर चोरी होने के बावजूद स्थानीय थाना पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में काफी समय लगा। डॉग स्क्वायड टीम भी आ कर चली गई। लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। मंदिर में यह चोरी की चौथी घटना है। जानकारी के मुताबिक थाना सरायलखंसी अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन के आवासीय कालोनी के पूर्वी व दक्षिणी हिस्से में माता दुर्गा सहित माता लक्ष्मी जी का मंदिर है। वहीं, पर लगभग 200 वर्ष पुराना श्री पीतांबर महाराज का भी मंदिर है।
विज्ञापन
मंदिर में पुलिस विभाग के लोग व उनके परिवार के साथ अगल बगल के गांवों के लोग भी पूजन अर्चन करने के लिए आते हैं। रविवार की सुबह मंदिर के पुजारी संजय तिवारी आए तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा है और दुर्गा माता के मंदिर व लक्ष्मी माता की मंदिर से मां के शृंगार के सोने के आभूषण गायब हैं।
दुर्गा माता की मूर्ति से सोने की नथिया, कान की दो बाली, बिंदी व लक्ष्मी माता के मंदिर से सोने की बिंदी गायब है। चोरी की सूचना होते ही वहां लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो गया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। अपने ही परिसर में हुई चोरी की सूचना होने के बावजूद भी पुलिस को वहां काफी समय लग गया। मंदिर के पुजारी संजय तिवारी ने चोरी की लिखित तहरीर थानाध्यक्ष को दे दी है।
वहीं दूसरी घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी में हुई। जहां पर चोरों ने विधान परिषद सदस्य व समाजवादी पार्टी के नेता राम जतन राजभर के किराए के मकान को निशाना बनाया। एमएलसी मूल रूप से मुहम्म्दाबाद गोहना थाना के क्षेत्र के कोइरियापार इलाके के रहने वाले हैं।
शनिवार की रात अपने ही क्षेत्र में लोगों से मुलाकात के लिए निकले थे। उन्होंने नगर क्षेत्र के थाना सरायलखंसी के फातिमा अस्पताल के पास एक फ्लैट किराए पर लिया है। रविवार की सुबह पता चला कि चोर उनके कमरे का ताला तोड़कर उसमें चोरीकी। हालांकि चोरो के हाथ मात्र 5 सौ रुपये लगे। इस संबंध में एमएलसी की तरफ से पुलिस को हालांकि कोई तहरीर नहीं मिली है।