फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The young man overpowered the miscreants who came with the intention of robbery

Mau News: लूट की नीयत से आए बदमाशों पर भारी पड़ा युवक, मोबाइल लेकर भागे

Fri, 26 May 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The young man overpowered the miscreants who came with the intention of robbery
मुहम्मदाबाद गोहना। रानीपुर थाना क्षेत्र के करहां गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस रोड से घर जा रहे युवक से तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक रुकवाया और युवक से मोबाइल और गाड़ी छीनने का प्रयास किया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गया। इस बीच किसी वाहन को आता देख बदमाश युवक की मोबाइल और गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गए। पीड़ित रानीपुर थाना पहुंचा और घटना की जानकारी दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने तमाम बहाना बनाते हुए लूट की घटना दर्ज करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के कोठिया दतौली गांव निवासी चंद्र अंगद यादव पुत्र बालेश्वर बुधवार की रात 9 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस मार्ग से अपने घर जा रहा था। इस बीच गांव से कुछ पहले रास्ते में तीन युवक बाइक लेकर खड़े थे। युवकों ने रास्ता पूछने का बहाना कर अंकित की बाइक रोकी और पैकेट से मोबाइल छीनने लगे। पीड़ित युवक ने दिलेरी दिखाया और तीनों बदमाशों से भिड़ गया। बदमाश अंगद के पॉकेट से रुपया और मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच उधर से एक वाहन आता देख तीनों बदमाश उसकी मोबाइल और बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। किसी तरह चंद्र अंगद रानीपुर थाना पहुंचा और अपने साथ हुई लूट की घटना की जानकारी दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने तमाम बहाना बनाया और डांट फटकार कर लूट की घटना को गुमशुदगी में दर्ज करने की बात कही। बृहस्पतिवार को पीड़ित युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
मुझे रात में 112 नंबर पुलिस से घटना की जानकारी मिली थी। मैंने रात में ही थानाध्यक्ष से बात कर घटना की जांच का निर्देश दिया था। अभी मैं रानीपुर थाने पहुंच रहा हूं, इसके बाद ही घटना के बाबत क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी दे सकूंगा। डॉ अजय विक्रम सिंह पुलिस उपाधीक्षक मोहनदाबाद गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed