फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The ward where the division's first pond-based theme park is located, there is no drainage system

Mau News: जिस वार्ड में मंडल का पहला तालाब बेस्ड थीम पार्क, वहां जलनिकासी नहीं

Sun, 09 Mar 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The ward where the division's first pond-based theme park is located, there is no drainage system
मऊ। जिस वार्ड-12 निजामुद्दीनपुरा में मंडल का पहला तालाब बेस्ड थीम पार्क बनाया जा रहा है, वहां जलनिकासी की सुविधा ही नहीं है। खाली प्लॉट में कचरा और गंदा पानी डंप हो रहा है। वार्ड में सफाई व्यवस्था फेल है। जल निकासी नहीं होने से विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर घरों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। समस्या के समाधान को लेकर वार्डवासियों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, इसके बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। पूर्वांचल में एक मिसाल के तौर पर बन रहे तलाब बेस्ड थीम पार्क सात साल बाद भी अधूरा है।
विज्ञापन

वार्ड-12 निजामुद्दीनपुरा में 20 हजार से अधिक की आबादी है। लेकिन यहां के लोग अभी भी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। वार्ड के सोनू, राजू, राहुल, दीपक आदि ने बताया कि गंदगी के कारण वार्ड में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बताया कि कई कई दिन तक सफाई कर्मी नहीं आते हैं। इसके चलते लोग खाली प्लॉट में कचरा फेंकने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि बड़ा खाली प्लॉट कूड़े के ढेर के चलते डपिंग ग्राउंड में तब्दील हो गया है। वहीं 2018 में लोगों को सुविधा देने के नाम पर यहां नगर पालिका की खाली पड़ी दो एकड़ जमीन में अमृत योजना के तहत बन रहा तलाब बेस्ड थीम पार्क सात साल बाद भी अधूरा है। पार्क की लागत 50 लाख से बढ़ कर 80 लाख तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

........................
बिना एनओसी के खोद कर बनी दी सड़क
निजी गैस एजेंसी द्वारा पाइप लाइन बिछाने के नाम पर वार्ड में छह माह पहले बनी इंटरलॉकिंग को खोदकर रख दिया। बावजूद बिना एनओसी के हुए इस काम पर शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने न तो सड़क की मरम्मत कराई न ही गैस एजेंसी पर कोई कार्रवाई की। ऐसे में कई साल बाद बनीं सड़क मार्ग के बदहाल होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--....................
खाली पड़े तालाब में गिर रहा गंदा पानी
वार्ड में खाली तालाब में घरों का गंदा पानी गिर रहा है। इस पर नगर पालिका की ओर से आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। गंदे पानी से यह पूरी तरह से भर गया है।
...............
कोट
वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया है। खाली प्लॉट कचटे का डंपिंग ग्राउंड बन गया है।
गोलू पांडेय
............
वार्ड में तालाब बेस्ड थीम पार्क को लेकर सालों से वार्डवासी उम्मीद लगाए हैं, लेकिन यह कब पूरा होगा। कई वर्ष बीत गए।
डॉ शैलजाकांत पांडेय
वार्ड में समस्याओं का समाधान को लेकर कोई गंभीर नहीं है, कई बार शिकायतें की गईं ।
अनुभव दूबे
.........
मच्छररोधी दवा का छिड़काव नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वार्ड में दवा का छिड़काव किया जाना चाहिए।
दिलीप पांडेय
............
कोट
सफाई व्यवस्था को लेकर निगरानी की जा रही है। वहीं विकास कार्यों को लेकर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।
दिनेश कुमार, ईओ नगर पालिका मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed