फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The wall of the newly constructed building of Madhuban Nagar Panchayat collapsed due to rain.

Mau News: बारिश से मधुबन नगर पंचायत की नवनिर्मित भवन की दीवार गिरी

Sat, 04 Oct 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The wall of the newly constructed building of Madhuban Nagar Panchayat collapsed due to rain.
मधुबन नगर पंचायत की गिरी दीवार
मधुबन। नगर पंचायत में शुक्रवार शाम से लगातार हो रही बारिश के बीच नगर पंचायत मधुबन की नवनिर्मित चहारदीवारी गिर गई। शनिवार सुबह लोगों को दीवार गिरने की जानकारी हुई। क्योंकि यह दीवार अभी कुछ दिन पहले ही बन कर तैयार हुई थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के नये ऑफिस का निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है। ऐसे में लोग निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे हैं। लोगों का कहना था कि बारिश में भ्रष्टाचार का पोल खुल गया। अगर गुणवत्तापूर्ण निर्माण हुआ होता तो दीवार नहीं गिरती। कार्यदायी संस्था की ओर से चहारदीवारी के निर्माण में जिस सामान का प्रयोग किया गया उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है। यही वजह है कि कुछ दिनों पहले ही बन कर तैयार हुई यह दीवार पहली बारिश भी नहीं झेल कसी।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि वर्तमान में मधुबन नगर पंचायत के नये बिल्डिंग का निर्माण खीरीकोठा में चल रहा है। फिलहाल नगर पंचायत का ऑफिस किराये के भवन से संचालित हो रहा है। ऐसे में लाखों की लागत से बन रहे भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने के पहले ही इसे लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
निर्माण कार्य अभी चल रहा है। वारिस के कारण मिट्टी दबाव के कारण दीवार गिर गई है।
संतोष कुमार वर्मा,ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed