फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The vehicle ran over the old man going to worship, died in front of the house

Mau News: पूजा करने जा रहे वृद्ध को वाहन ने रौंदा, घर के सामने मौत

Tue, 09 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The vehicle ran over the old man going to worship, died in front of the house
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव के पास सोमवार की भोर में पूजा करने के मंदिर जा रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी करीब आधा घंटे बाद मार्ग पर टहलने निकले लोगों के आने पर हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिस जगह पर घटना हुई है, वह डेंजर जोन में शामिल है, यहां पर पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव निवासी चंद्रबली प्रजापति (60) कुम्हार का कार्य करता था। वह रोज भोर में उठकर अपने घर से कुछ दूर डांडी स्थित दुर्गा मंदिर पर पूजा अर्चना करने जाता था। सोमवार को भी रोज की तरह भोर में करीब चार बजे वह मंदिर के लिए घर से निकलकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर पहुंचे। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने चंद्रबली को रौंद दिया। सुबह टहलने जा रहे गांव के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

चंद्रबली के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। स्थानीय लोगों की माने तो खुखुंदवा के पास पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। उधर इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed