फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The transformer started burning as soon as the power came on.

Mau News: बिजली आते ही धू-धू कर जलने लगा ट्रांसफॉर्मर

Sun, 19 Apr 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The transformer started burning as soon as the power came on.
करहां स्थित घुटमा गेट के सामने लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग ।संवाद
विद्युत उपकेंद्र जमुई क्षेत्र में शनिवार को विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही एक बड़ा हादसा बच गया। बाजार स्थित घुटमा गेट के सामने लगे 60 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नए कनेक्शन जोड़ने और खराब तारों को बदलने के कार्य के चलते करीब सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शाम लगभग छह बजे जैसे ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई, उसी दौरान ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर के पास जंफर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग धीरे-धीरे ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आपूर्ति बंद कर दी, जिससे आग पर जल्द काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते दिन में बिजली कटौती की गई थी। आपूर्ति बहाल होने के बाद तकनीकी कारणों से ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed