फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The Traders' Association will meet the District Magistrate to expedite the beautification work of the Chhath pond.

Mau News: छठ पोखरी के सुंदरीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए डीएम से मिलेगा व्यापार मंडल

Tue, 06 Oct 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Traders' Association will meet the District Magistrate to expedite the beautification work of the Chhath pond.
कोपागंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को स्थानीय बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में व्यापारियों ने कोपागंज थाने के पीछे स्थित छठ पोखरी की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि कोपागंज थाने के पीछे स्थित छठ पोखरी के सुंदरीकरण के लिए बजट जारी किया गया, लेकिन अभी तक पोखरी की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। छठ पर्व के अवसर पर यहां विशाल मेला लगता है। बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन अर्चन करती हैं। छठ पोखरी का धार्मिक महत्व देखते हुए उसके सुंदरीकरण और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौपेंगा। संगठन के प्रयास से कोपागंज-कसारा मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। थाने के सामने भरत मिलाप स्थल से ओड़ियाना बाजार तक जर्जर सड़क का निर्माण कराया जाए। बैठक में अमृतलाल जायसवाल, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, जसवंत जायसवाल, आशीष जायसवाल, मनोज बरनवाल, अनिल जायसवाल, नगीना मोदनवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed