फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The temperature reached 40 degrees in the district, people were suffering from the scorching sun and humidity

Mau News: जिले में 40 डिग्री पहुंचा पारा, तेज धूप और उमस से बेहाल रहे लोग

Sun, 15 Jun 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 40 degrees in the district, people were suffering from the scorching sun and humidity
मऊ। जून के दूसरे सप्ताह में भी नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शनिवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 40 डिग्री और न्यूनतम दो डिग्री कमी के साथ 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्रामीण इलाकों मेें अघोषित बिजली कटौती, फाॅल्ट, ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिन जैसे-जैसे चढ़ता गया धूप तेज होती गई। तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर एक से शाम चार बजे तक शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। ग्रामीण इलाकों मेें बिजली कटौती, कम बोल्टेज, फाल्ट से बिजली गुल हो जाने से लोगों को दिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेश कुशवाहा ने बताया कि दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलें। खरबूजा, तरबूज, अनार, केला आदि का प्रयोग करें। नींबू पानी, लस्सी और नारियल पानी पीने की सलाह दी। चाय-कॉफी के सेवन से डिहाइड्रेशन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed