फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The temperature in Mau reached 43 degrees for the fifth day, people were suffering due to heat wave.

Mau News: मऊ में पांचवे दिन तापमान 43 डिग्री पहुंचा, लू के थपेड़ों से बेहाल रहे लोग

Sun, 19 May 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The temperature in Mau reached 43 degrees for the fifth day, people were suffering due to heat wave.
मऊ। मऊ में चार दिनों तक 42 डिग्री सेल्यियस तापमान रहने के बाद शनिवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। दिन में चली लू लोगों को झुलसाती रही। मौसम विभाग ने तीन दिन तक हीटवेव का अलर्ट रहने की संभावना जताया है। जिले में चार दिनों से 42 डिग्री सेल्सियस पर तापमान स्थिर था। शनिवार को मौसम में तपिश बढ़ गई। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। सुबह से ही मौसम साफ रहा। सुबह लगभग सात बजे से ही तेज धूप सहन नहीं हो रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे ही सूर्यदेव की तपिश भी बढ़ती चली गई। धूप तेज होने पर लोग सुबह से ही चेहरे और सिर पर कपड़ा ढंक कर घरों से बाहर निकले। राहगीर गर्मी से बचने के लिए पेड़ या दुकान की छाया में सुस्ताते दिखे। बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर भी दिखा। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। बाजारों में भी रौनक नहीं थी। तापमान पर नजर डाला जाए, तो अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। आद्रता 30 प्रतिशत रही। जबकि 11 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। तेज धूप और लू से परेशान लोग राहत के लिए कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, गन्ने का जूस, आइसक्रीम सहित अन्य पेय पदार्थ का सेवन करते दिखे। मौसम विभाग ने तीन दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोट

दोपहर के समय सभी लोगों को घर में ही रहना चाहिए। अधिक से अधिक पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। बच्चों के साथ खुद भी सूती व ढीले कपड़े पहनना चाहिए। तेज धूप और लू से बचकर रहें, घर में रहें। तरल पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करें। बाहर का तला भुना खाना खाने से बचें। परेशानी होने पर समीप के अस्पताल में चिकित्सक से इलाज कराएं, देर न करें।
विज्ञापन


डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed