फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The teenager committed suicide by hanging herself with a scarf

Mau News: दुपट्टे से फंदा लगाकर किशोरी ने दी जान

Mon, 11 Aug 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The teenager committed suicide by hanging herself with a scarf
दोहरीघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के ठाकुरगांव निवासी हेना (14) ने रविवार को दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी को नीचे उतारकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ठाकुरगांव निवासी इफ्तेखार की बेटी हेना कक्षा नौ की छात्रा थी। रविवार को परिजनों से बातचीत की और कमरे में गई और टिनशेड की पाइप में दुपट्टे का फंदा लगाकर झूल गई। कुछ देर बाद मां ने जाकर देखा तो अवाक रह गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और शव को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। सूचना पाकर दोहरीघाट थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने किस कारण से आत्महत्या किया पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed