फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The team that came for measurement returned due to uproar

Mau News: हंगामे के चलते पैमाइश के लिए आई टीम वापस लौटी

Sun, 08 Jan 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The team that came for measurement returned due to uproar
कोपागंज। ग्रामसभा रेवरीडीह में जमीन के पुराने विवाद को लेकर पक्की पैमाइश करने आई राजस्व टीम हंगामे के बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व टीम पुलिस के साथ रविवार को विवादित भूमि की पैमाइश करने गई थी। राजस्व अधिकारी जैसे ही मौके पर पहुंचे अनुसूचित बस्त्ती की महिलाएं वहां हंगामा करने लगीं। महिलाओं के हंगामे के चलते पैमाइश नहीं हो पाई। राजस्व कर्मियों ने महिलाओं को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुईं।
एसडीएम सदर हेमंत चौधरी के आदेश पर रविवार को सुबह नायब तहसीलदार अनुराग सिंह राजस्व कर्मियों एवं महिला पुलिस के साथ पक्की पैमाइश के लिए रेवरीडीह गांव पहुंचे। अधिकारियों के आने की सूचना दलित बस्ती के पुरुष और महिलाएं वहां आ गई। वहां महिलाओं ने एकाएक हंगामा शुरू कर दिया। राजस्व कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

हंगामा के चलते नायब तहसीलदार, कानूनगो सत्येंद्र मिश्रा, लेखपाल नीतीश राय और पुलिस वापस चली गईं। राजस्व टीम का कहना था कि पहले भी पत्थर नसब किया गया था लेकिन विपक्षी उसे उखाड़ कर फेंकदे रहे हैं। इस बाबत नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद पक्की पैमाइश के लिए राजस्व टीम आई थी लेकिन ग्रामीणों के हंगामे के चलते लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed