फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The team from Kakrahatta, Azamgarh won the volleyball competition

Mau News: वॉलीबाॅल प्रतियोगिता की ककरहट्टा आजमगढ़ की टीम विजेता

Tue, 06 Jan 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The team from Kakrahatta, Azamgarh won the volleyball competition
दरगाह में आयोजित वाॅलीबाॅल  प्रतियोगिता के फाइनल में अपने खेल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी ।संवाद
मधुबन। दरगाह में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार की देर रात्रि खेला गया। मुकाबले में ककरहट्टा आजमगढ़ की टीम ने आर्यन स्पोर्ट्स क्लब घोसी को 2-0 से हरा कर ख़िताब अपने नाम किया। विजेता एवं उपविजेता दोनों टीम के खिलाड़ियों को मेडल, ट्राफी एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही और दर्शक अपनी तालियों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।
विज्ञापन

इससे पहले सेमीफइनल मुकाबले में ककरहट्टा ने अरमान स्पोर्ट्स क्लब आजमगढ़ को 2-0 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैंच में आर्य स्पोर्ट्स क्लब घोसी ने बलिया को 2-0 से हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ककरहट्टा आजमगढ़ की टीम ने आर्यन स्पोर्ट्स क्लब घोसी के बीच खेला गया। जिसमें ककरहट्टा आजमगढ़ की टीम ने आर्यन स्पोर्ट्स क्लब घोसी को 2-0 से हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोरखपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ जनपद से कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक की भूमिका में फैयाज़ अहमद, संतोष सिंह, नजरे आलम खान और पिंटू यादव रहे। कमेंटेटर मौलाना महबूब आलम, सुजीत गुप्त और इशतेखार खान एवं अविनाश मौर्य ने बेहतरीन कमेंट्री से पुरे प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed