{"_id":"61c4b7092b091a29484f9535","slug":"the-target-of-doing-surya-namaskar-one-crore-times-to-the-district-mau-news-vns629597542","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद को एक करोड़ बार सूर्य नमस्कार करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद को एक करोड़ बार सूर्य नमस्कार करने का लक्ष्य
विज्ञापन
मऊ। आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर पतंजलि योगपीठ परिवार, गीता परिवार से लेकर क्रीड़ा भारती, हार्ट फुलनेस संस्थान एवं नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन पांच संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक, यादगार एवं स्वर्णिम बनाने के लिए देश में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का विराट संकल्प लिया गया। पतंजलि परिवार की तरफ से जिले के लगभग 200 सौ से अधिक विद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों एवं अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर एक करोड़ बार सूर्य नमस्कार कर पूरे जनपद को सूर्य नमस्कार से आच्छादित करनें का लक्ष्य रखा गया है।
युवा भारत जिला प्रभारी राजन वैदिक ने कहा कि जो भी व्यक्ति अमृत महोत्सव के अंतर्गत सूर्य नमस्कार कर राष्ट्र वंदना के इस अभियान से जुड़ना चाहते हैं। उन्हें 31 दिसंबर 2021 तक पंजीकरण करना होगा। इस तरह कर सकते हैं पंजीकरण सूर्य नमस्कार में प्रतिभाग करने के लिए www.suryanamaskar.com पर पंजीकरण किया जा सकता है और स्वामी विवेकानंद जयंती दिवस पर 12 जनवरी से रथ सप्तमी 7 फरवरी के बीच प्रतिभागी को 21 दिन तक 13 सूर्य नमस्कार करने होंगे।
प्रत्येक प्रतिभागी को योग गुरु रामदेव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र मिलेगा। इस अभियान में भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी मिथिलेश यादव, महामंत्री संगीत द्विवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी मृत्युंजय द्विवेदी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी प्रवीण श्रीवास्तव, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी प्रमिला राय एवं पतंजलि किसान सेवा समिति वायुनंदन मिश्र आदि शामिल रहे।