फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The superintending engineer asked the SDO where the old brick pieces had gone

Mau News: अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ से पूछा पुरानी ईंट के चट्टे कहां गए

Wed, 26 Mar 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The superintending engineer asked the SDO where the old brick pieces had gone
वलीदपुर। खुरहट पंप कैनाल के आधुनिकीकरण परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने के मामले में बुधवार को अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल आजमगढ़ अजय वीर सिंह ने खुरहट पंप कैनाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शिकायती प्रार्थना पत्र पर अधीक्षण अभियंता ने बिंदुवार सवाल जवाब एसडीओ और जेई शशिकांत से किया कि जब 60 प्रतिशत पुरानी ईंट और 40 प्रतिशत नई ईंट लगाने का प्रावधान था तो क्यों सभी पुरानी ईंट का ही प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान 40 प्रतिशत पुरानी ईंट के चट्टे कहां लगाए गए उसे दिखाएं। इस पर एसडीओ और जेई द्वारा कोई जवाब नहीं दिया। खुरहट पंप कैनाल का निर्माण प्रथम पंचवर्षीय योजना अंतर्गत 1954 में हुआ था, जो काफी दिनों से जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मांग पर कुछ महीने पूर्व इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन इसके निर्माण कार्य में धांधली और घटिया निर्माण की जा रही है। इस मौके पर शिकायतकर्ता रामकुमार, रामशरीक, रामचंद्र राम, अखिलेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed