फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The student council handed over the leaflet for not getting the scholarship

छात्रवृत्ति ना मिलने पर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा पत्रक

Tue, 19 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The student council handed over the leaflet for not getting the scholarship
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर सोमवार को जिला आंदोलन प्रमुख शुभम गुप्ता मोदी के नेतृत्व में जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी अनुज कुमार को पत्रक सौंपा गया। पत्रक के माध्यम से अवगत कराया कि शिक्षण संस्थानों की तरफ से अधिकांश विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान नहीं किया गया। जिससे आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थी जो छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति के भरोसे ही अपनी पढ़ाई करते है, वह अपनी पढ़ाई आगे तक निरंतर जारी नहीं रख पाएंगे। जिस कारण विद्यार्थी तनाव में हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विभाग सहसंयोजक सुधांशु सिंह में कहा कि जिले में ऐसे विभिन्न विद्यार्थी हैं जो आर्थिक दृष्टि से बहुत कमजोर है छात्रवृत्ति न मिलने पर उनकी पढ़ाई रुक जायेगा। चेताया कि अगले कुछ दिनों में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति नहीं आई तो विद्यार्थी परिषद पूर्ण रूप से सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ विशाल धरना प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर सुधांशु सिंह, शुभम गुप्ता, गुलशन चौहान, रितेश सिंह, आशीष कुमार, दिलीप चौहान, गुलशन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed