फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The statue of late Kalpnath Rai has been restored to its original form Now all the four statues will be clean

Mau News Impact: अपने मूल रूप में आई स्व.कल्पनाथ राय की प्रतिमा.. अब चारों प्रतिमाओं की होगी नियमित सफाई

Tue, 08 Apr 2025 07:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 08 Apr 2025 07:49 PM IST
सार

जिला अस्पताल स्थित स्वर्गीय कल्पनाथ राय की प्रतिमा की अनदेखी की खबर के अमर उजाला डिजिटल पर चलने के बाद अस्पताल महकमें में खलबली मच गई। पहले जिला अस्पताल फिर कल्पनाथ राय स्मृति ट्रस्ट ने प्रतिमा की सफाई की और ये कहा कि अब चारो प्रतिमाओं की नियमित सफाई की जाएगी।

विज्ञापन
The statue of late Kalpnath Rai has been restored to its original form Now all the four statues will be clean
सफाई के बाद स्वर्गीय कल्पनाथ राय की प्रतिमा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 जिला अस्पताल परिसर के पार्क में स्थापित स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा की सफाई अस्पताल प्रबंधन द्वारा मंगलवार को सफाई कराई गई। उसके बाद कल्पनाथ राय स्मृति ट्रस्ट ने की सफाई की। साथ ही ट्रस्ट द्वारा अब नियमित रूप से इस प्रतिमा के साथ दूसरे जगह पर लगी तीन प्रतिमाओं की सफाई कराने की बात कही गई।

विज्ञापन


बताते चले कि अमर उजाला द्वारा मंगलवार को विकास पुरूष की प्रतिमा पर गंदगी, जिम्मेदार मौन शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें इस प्रतिमा के चेहरे पर लगी गंदगी की सफाई की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था।मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनज्जय कुमार ने अपने देखरेख में सफाई कराई।
विज्ञापन


उधर इस समाचार को संज्ञान में लेकर कल्पनाथ राय स्मृति ट्रस्ट के सदस्य हनी मिश्र, नवीन मिश्र, सोनू बाबा, अरविंद गिरी, दीनानाथ जायसवाल, राजाराम पांडेय, कलकल जायसवाल आदि ने जिला अस्पताल परिसर में लगी प्रतिमा एवं उसके आस- पास की सफाई का जिम्मा उठाते हुए कहा कि शीघ्र ही इसके सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जिम्मेदारों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्व.कल्पनाथ राय की बहू डॉ. सीता राय ने बताया कि बेहद शर्मनाक बात है प्रतिमा की सफाई जिसके जिम्मे थी, वह अपनी जिम्मेदारी पूरा करने में पूरी तरह से उदासीन रहे। अमर उजाला द्वारा इस मामले को उजागर कर सराहनीय कार्य किया गया है।




अब अब ट्रस्ट समिति द्वारा जिला अस्पताल परिसर में लगी प्रतिमा एवं उसके आस- पास की सफाई का जिम्मा उठाते हुए कहा कि शीघ्र ही इसके सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जिम्मेदारों को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed