फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The state-of-the-art lab could not start due to lack of air conditioning, stalling 72 types of tests.

Mau News: एसी के अभाव में शुरू नहीं हो सका अत्याधुनिक लैब, 72 तरह की जांच ठप

Fri, 13 Mar 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The state-of-the-art lab could not start due to lack of air conditioning, stalling 72 types of tests.
शासन के निर्देश पर करीब दो वर्ष पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहां में लाखों रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब भवन का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व यहां 72 प्रकार की जांच करने वाली आधुनिक मशीनें भी स्थापित की गईं, लेकिन लैब में एसी इंस्टॉल न होने के कारण अब तक जांच सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में फिलहाल केवल शुगर, टाइफाइड समेत एक-दो सामान्य जांच ही हो पा रही हैं। अधिकांश जांच के लिए मरीजों को निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। विभागीय लापरवाही के चलते महंगी मशीनें होने के बावजूद उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी परदहां पर 30 बेड हैं, जहां 25 से अधिक गांवों की एक लाख से ज्यादा आबादी इलाज के लिए आती है। संसाधनों की कमी के कारण ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का भी अभाव है।
अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई मरीजों को विभिन्न प्रकार की ब्लड जांच लिखी जाती है। संदिग्ध मामलों में डेंगू की जांच भी कराई जानी है, लेकिन एसी के अभाव में डेंगू जांच करने वाला एनालाइजर, होल बॉडी जांच मशीन और ऑटोमेटिक जांच मशीनें बंद पड़ी हैं।

इसके चलते लिवर, किडनी, सीबीसी, कैल्शियम और मधुमेह सहित करीब 70 प्रकार की जांच नहीं हो रही हैं। डेंगू की जांच के लिए किट भी भेज दी गई है, लेकिन यहां मशीनें गर्मी के कारण चालू नहीं हो पा रही हैं।





लैब में जल्द ही नया एसी इंस्टाल करा दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिलने लगेगी। -डॉ. दिलीप कुमार, सीएचसी प्रभारी परदहां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed