{"_id":"609c0b388ebc3e4b310dadc2","slug":"the-state-of-chaos-continued-on-eid-today-or-tomorrow-mau-news-vns5891846105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद आज या कल को लेकर बनी रही उहापोह की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद आज या कल को लेकर बनी रही उहापोह की स्थिति
विज्ञापन
मऊ। 30 वें रोजा के साथ बृहस्पतिवार को चांद का दीदार होगा। चांद रात को लेकर मुस्लिम बंधुओं में उत्साह का माहौल है। बुधवार को 29वां रोजा के दिन ईद आज या कल को लेकर उहापोह की स्थिति बनी रही। लेकिन देर शाम को स्पष्ट हो गया कि ईद शुक्रवार को मनाया जाएगा।ईद पर्व को लेकर मुस्लिम बंधुु उत्साहित नजर आए। बुधवार को 29वें रोजा के दिन लोग घरों के छत पर चांद का दीदार करने के लिए लोग काफी देर तक आसमान में नजर टिकाए रहे।
इस माह की पहली चांद रात का इंतजार सभी मुस्लिम बंधुओं को रहता है। इसका वजह यह है कि इस रात को दिखने वाले चांद से ही इस्लाम के बड़े त्योहार ईद उल फितर का एलान होता है। इस तरह से यह चांद रात ईद का पैगाम लेकर आता है। जमाना कितना भी बदल जाए, लेकिन ईद का त्योहार इंसानियत को अपनी ओर खींच लेता है। साथ ही यह एहसास कराता है कि पूरी मानव जाति एक है और इंसानियत ही उसका मजहब है।
इस संबंध में पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को चांद देखने के बाद ईद उल फितर पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। लोग अपने अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने में लगे हैं। जिससे कि लोग घरों में सुरक्षित रहते हुए कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने में निर्णायक भूमिका निभाने में अपना योगदान दे सके। उधर ईद पर्व की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। लोग सेवइयां, मेवा सहित तमाम खाद्य सामग्रियों की खरीदारी करने में लगे रहे। वैैसे लाकडाउन के चलते दुकानों के बंद रहने से लोग अपने मन मुताबिक खरीदारी न कर पाने से मायूस नजर आए।