{"_id":"69430517adc09d9cc808893d","slug":"the-speed-of-trains-will-increase-there-will-be-relief-from-delays-mau-news-c-295-1-mau1002-137915-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बढ़ेगी ट्रेनों की गति, लेटलतीफी से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बढ़ेगी ट्रेनों की गति, लेटलतीफी से मिलेगी निजात
विज्ञापन
मऊ-दुल्लहपुर रेलवे पर विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण कार्य का निरीचण करते रेल संरक्षा आयुक्त प्रणज
पिपरीडीह। दुल्लहपुर-मऊ और मऊ-खुरहट के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण और विद्युतीकरण काम पूरा हो चुका है। बुधवार को रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने नए ट्रैक का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को इसमें स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
संरक्षा आयुक्त सबसे पहले दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे फिर वहां से पिपरीडीह और अंत में मऊ जंक्शन दोहरीकरण सह विद्युतीकरण और यात्रियों की सुरक्षा के प्रबंध का निरीक्षण किया। इसी के साथ खुरहट इंड पर संरक्षा गेयरों के बदलाव आदि को देखा और इंजीनियरों से चर्चा की।
प्रणजीव सक्सेना ने बताया कि भटनी-औंड़िहार रेलखंड दोहरीकरण परियोजना राष्ट्रीय रेल नेटवर्क के लिए एक रणनीतिक संवर्धन है, जिसे बहुआयामी लाभ देने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
इस परियोजना के पूरा होने पर, यह उत्तर पूर्वी रेलवे के सबसे व्यस्त सिंगल लाइन खंडों में से एक पर भीड़ भाड़ को कम करेगा।
रेल लाइन क्षमता में यह वृद्धि यात्री और माल ढुलाई दोनों सेवाओं के लिए उच्च गति और आवृत्ति में वृद्धि को सक्षम बनाएगी, जिससे प्रतीक्षा समय और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। रेल यात्रियों की सुविधा में सुधार होगा। बताया कि 18 दिसंबर को मऊ-खुरहट खंड पर निरीक्षण करेंगे और इसके बाद दोनों खंडो पर स्पीड ट्रायल होगा।
इस दौरान इंजीनियर नीलमणि, वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, विकास चंद्र, आशुतोष शुक्ला आदि अधिकारी मौजूद रहे।