फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The spark from the stove caused havoc, fire broke out in six residential shanties, loss of lakhs

Mau News: चूल्हे से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, छह रिहायशी मड़ई में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 09 Dec 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
The spark from the stove caused havoc, fire broke out in six residential shanties, loss of lakhs
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर ग्राम पंचायत की छावनी पुरवा में शुक्रवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग से छह मड़इयां जलकर राख हो गईं। इस दौरान एक मड़ई में रखे दो सिलिंडर फट गए। इससे आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे छह लोग झुलस गए। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर राजस्व अमला घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर ग्राम पंचायत के छावनी पुरवा निवासी राजकुमार की रिहायशी मड़ई में शुक्रवार की दोपहर करीब ग्यारह बजे चूल्हे की राख से उठी चिंगारी से भयंकर आग लगी। राजकुमार और उसके परिवार के सदस्य सो रहे थे, अचानक मड़ई में आग लगने पर वह बाहर निकले। इस दौरान आग ने अपनी जद में पड़ोसी नंदलाल, नेमा, जंगी, दशरथ, श्रीकांत की मड़इयों को भी जद में ले लिया।
विज्ञापन

आग से नंदलाल की मड़ई में रखे दो सिलिंडर फटकर 100 फीट दूर जा गिरे। इस दौरान इसके जद में आने से आग बुझा रहे दयानंद मौर्या, पंकज पांडेय, विनोद चौहान, लक्ष्मण यादव, गोपाल राजभर, दुर्जन कनौजिया, बृजेश, दुर्गा यादव झुलस गए। उधर गांव में आग लगने की घटना की जानकारी पर मधुबन थाना प्रभारी सुदेश सिंह, ग्राम प्रधान चंद्रभान यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझने के बाद करीब साढ़े बारह बजे दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। घटना में झुलसे लोगों को पुलिस ने दुबारी कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में कमलेश की बाइक, मोटर सहित दो लाख रुपये तो नंदलाल की इस घटना में करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। इसी तरह से अन्य ग्रामीणों का इस घटना में करीब सात लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। शुक्रवार की सुबह इस घटना की सूचना पर राजस्व टीम लेखपाल कमलेश यादव, राजीव राजभर घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed