{"_id":"5f70d8d68ebc3e9ba5300b6d","slug":"the-sp-government-s-achievements-are-counted-mau-news-vns5497310174","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षने गिनाईं सपा शासन की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षने गिनाईं सपा शासन की उपलब्धियां
विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र के लखनौर गांव में पहुंचे सपा नेता व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष काशी विद्यापीठ वाराणसी राहुल दुबे ने चौपाल लगाकर पार्टी की उपलब्धियां गिनाई और भाजपा को तानाशाह बताया।
सपा नेता ने कहा कि गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा से जनता अब ऊब चुकी है। कहा कि सपा सरकार ने जनहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किये। चुनाव के दौरान जनता से किया हर वायदा सरकार ने पूरा किया । किसानों के लिए नलकूपों से सिंचाई मुफ्त किया। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देकर उनकी मुश्किलों को कम किया। लाखों की संख्या में नौकरी देकर वादे के मुताबिक रोजगार मुहैया कराया। छात्रों के लिए लैपटाप व छात्रवृत्ति प्रदान कर उनकी पढ़ाई की राह को सुगम बनाया। प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सड़कें बनी । समाजवादी पेंशन, बेरोजगारी भत्ता जैसे अनेक योजनाएं संचालित हुई और इसका लाभ लोगों को मिला। इस मौके पर रमेश दुबे ,विकास तिवारी राणा यादव राहुल सिंह अमर सिंह विवेक यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
फतेहपुर मंडाव: मधुबन तहसील के बेलौली बाजार में रविवार को समाजवादी पार्टी की जन चौपाल आयोजन किया गया। जिसमें सपा नेता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल दुबे ने कहा कि जन चौपाल हर व्यक्ति तक पहुंचने और उनके समस्यायों को जानने का बेहतर माध्यम है। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है, नौजवानों को लाठी मिल रही है। किसान ,नौजवान, छात्र आत्म हत्या कर रहा है। इस दौरान समाजवादी पार्टी द्वारा ग्रामीणों को आह्वान पत्र बाटा गया । इस मौके पर राजकुमार यादव, राहुल तिवारी, अवधेश यादव, विपिन यादव, रुस्तम खान, दिलशाद अहमद, नवनीत तिवारी आदि रहे।