फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The sky is covered with fog, vehicles keep crawling on the roads

Mau News: कोहरे से पटा रहा आसमान, सड़कों पर वाहन रेंगत रहे

Mon, 20 Jan 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The sky is covered with fog, vehicles keep crawling on the roads
मऊ। मौसम में फिर बदलाव दिखा। रविवार को कोहरा छाया रहा। लोगों की दिनचर्या पर कोहरे का भी असर देखने को मिला। दोपहर दो बजे तक कोहरा से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम रहने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेेनोंं के विलंब से चलने से प्लेटफॉर्म पर लोग कांपते नजर आए। दोपहर दो बजे के बाद भगवान भास्कर का दर्शन हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शीतलहर और कोहरे का कहर से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार को धूप निकलने से कोहरे से लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि रात से कोहरा पड़ना शुरू हुआ तो लोगोंं के रोजमर्रा की जिंदगी सुस्त हो गई। रविवार सुबह से ही घना कोहरा रहा। आम जनजीवन पर मौसम के बदलाव का व्यापक असर नजर आया। लोग घरों से देर से निकले। कोहरे और ओस की बूंदों से सड़कें भीगी रहीं। सुबह सड़काें पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का वाहन हेडलाइट जलाकर आते-जाते दिखे। दोपहर बाद लगभग दो बजे तक कोहरा छाया रहा। सरकारी कार्यालयों और स्कूली बच्चों की छुट्टी के चलते बाजारोंं में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। कोहरे के चलते भोर मेंं चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरोंं कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलोंं का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के विलंब चलने से से प्लेटफॉर्म पर प्रतीक्षारत यात्रियोंं के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था। घना कोहरा होने से बसों और ट्रेनों की गति धीमी होने से लोग निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाए। दिन भर लोग गर्म कपड़ों में पैक रहे। तापमान पर नजर डाली ताए तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 70 प्रतिशत रही। जबकि 16 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। ठंड से पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजे के बाद ही दुकान समेटकर घर चले गए। बाजार पर चहल पहल कम हो गई। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को ठंड में आना-जाना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन



7.49 घंटे लेट पहुंची मऊ आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
कोहरे चलते रविवार को 10 से अधिक ट्रेनें मऊ जंक्शन पर छह से सात घंटे देर से पुहंची। कुछ ट्रेनें शनिवार की बजाय रविवार सुबह पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई से चलने वाली काशी एक्सप्रेस 2:25 घंटे, छपरा एक्सप्रेस 45 मिनट, गोरखपुर स्पेशल एक घंटा लेट पहुंची। नई दिल्ली से चलने वाली मऊ आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन 7:49 घंटे लेट पहुंची। सरयू यमुना 2:10 घंटे, गोरखपुर एक्सप्रेस 3:28 घंटे, दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस 1:35 घंटे, मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 5:19 घंटे लेट पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed