फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The sky is covered with fog, people are suffering from cold

Mau News: कोहरे से पटा रहा आसमान, ठंड से बेहाल रहे लोग

Sun, 14 Jan 2024 11:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:57 AM IST
विज्ञापन
The sky is covered with fog, people are suffering from cold
मऊ। शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को आसमान कोहरे से पटा रहा। लोगों की दिनचर्या पर कोहरे का भी खासा असर देखने को मिला। भोर मेंं चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेेनोंं के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर लोग कांपते नजर आए। दोपहर बाद तक धूप न निकलने से लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। इस बीच शनिवार को आम जनजीवन पर मौसम के बदलाव का व्यापक असर नजर आया। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। लोग अपने घरों से देर से निकले। सुबह अपने काम पर जाने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते भोर मेंं चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरोंं कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलोंं का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियोंं के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा था।
विज्ञापन

घने कोहरे की वजह से बसों और ट्रेनों की गति धीमी होने से लोग निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाए। इसके चलते रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। ठंड बढ़ जाने के बाद भी ग्रामीण इलाकाें के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की अभी तक कोई व्यवस्था न होने से गरीबोंं का जीना दूभर हो गया है। सुबह सात बजे तक कोहरे की धुंध के चलते वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। दोपहर एक बजे तक सूर्य के दर्शन नहींं हो सके थे। इसके चलते लोगों को ठिठुरते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed