{"_id":"5807ae5f4f1c1b672c7046b8","slug":"the-siege-of-the-chc-hiyuwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंयुवा ने सीएचसी का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंयुवा ने सीएचसी का किया घेराव
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन करते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में व्याप्त भ्रष्टाचार, दुर्व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएचसी का घेराव किया। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी एसडी सिंह को सौंपा।
जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि सीएचसी घोसी में अव्यवस्था का बोलबाला है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बिना सुविधा शुल्क के लाभ नहीं मिल पाता। एक्सरे, खून जांच आदि के लिए बाहर ही भेजा जाता है। सीएचसी में निजी पैथालॉजी संचालकों तथा दवा प्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहता है। चिकित्सक पर्ची पर बाहर की दवा लिखते हैं। जिला प्रभारी दिग्विजय राय ने यहां स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग उठाई। ब्लाक अध्यक्ष महावीर विश्वकर्मा ने कहा कि चिकित्सक अस्पताल में समय से नहीं रहते। परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। बेहतर स्वास्थ्य व स्वच्छता का संदेश देने वाला अस्पताल स्वयं बीमार है। स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाआें का अभाव होने से स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बीमारी के मौसम में लोगों को इलाज के िलए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने अस्पताल की कमियों पर नाराजगी जाहिर की है। अस्पताल की सुविधाएं ठीक नहीं की गई तो व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महावीर विश्वकर्मा, प्रेमसागर निषाद, मिथिलेश, राजेश विश्वकर्मा, शैलेश, रामकरन निषाद, मिथलेश जोगी, मनोज साहनी, अमित वर्मा, अखिलेश चौहान, सोनू आदि रहे।