फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The shed on platform number two is short; passengers have to wait exposed to the sun and rain.

Mau News: प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शेड की लंबाई कम, धूप और बारिश में करते हैं इंतजार

Thu, 16 Jul 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The shed on platform number two is short; passengers have to wait exposed to the sun and rain.
मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर नही लगा टीनशेड।
मुहम्मदाबादगोहना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पर्याप्त छाया की व्यवस्था न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और बीमार यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत होती है।
मुहम्मदाबादगोहना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शेड की लंबाई कम होने के कारण यात्रियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है। कई बार ट्रेन के विलंब से आने पर लोगों को लंबे समय तक खुले में इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्र के प्रमोद कुमार, संजीव, संतोष विश्वकर्मा, मनोज कुमार और संजय का कहना है कि स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर दो पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस बाबत स्टेशन मास्टर सूर्यनाथ का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed